फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BOI PO Recruitment 2023: बैंक ऑफ इंडिया में पीओ के 500 पद पर भर्ती, यह है प्रक्रिया और पात्रता

Sat, 11 Feb 2023 06:44 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BOI Recruitment 2023: बैंक ऑफ इंडिया ने भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BOI PO Recruitment 2023: बैंक ऑफ इंडिया ने पीओ के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत बैंक ऑफ इंडियां में पांच सौ पद पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से ही शुरू हो रही है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2023 तक है।
विज्ञापन


 

पदों का विवरण

बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार ये अभियान जनरल बैंकिंग स्ट्रीम में क्रेडिट ऑफिसर के 350 पद और स्पेशलिस्ट स्ट्रीम में आईटी ऑफिसर के 150 पदों को भरने के लिए चलाया गया है। 

शैक्षणिक योग्यता

क्रेडिट ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना जरूरी है। वहीं, आईटी ऑफिसर पद के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस और कंप्यूटर एप्लीकेशन/इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी/इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार/ इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन में डिग्री होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ कर उसके अनुसार ही आवेदन करें।
 

आयु सीमा

बैंक ऑफ इंडिया की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 20 से 29 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, जीडी और पर्सनल इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
 
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये तय किया गया है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपये है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें