बैंक ऑफ बड़ौदा ने पीओ (Probationary Officer) परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bankofbaroda.com/ पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आपको बता दें कि बैंक की यह परीक्षा 28 जुलाई 2018 को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है वह अब आगे ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू में हिस्सा ले सकेंगे।
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक-
- उम्मीदवार सबसे पहले बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bankofbaroda.com/ पर लॉगइन करें
- इसके बाद होम पेज पर Probationary Officer result 2018 ऑप्शन पर क्लिक करें
- जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें
- आपका रिजल्ट आपके सामने होगा