फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में कई बड़े पदों के लिए फिर खुली आवेदन विंडो, फीस भी नहीं लगेगी

Fri, 26 Jun 2026 09:00 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न विशेषज्ञ (प्रोफेशनल) पदों पर संविदा आधारित भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। इस बार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026 है।
 
विज्ञापन
Bank Of Baroda Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न विभागों में संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर विशेषज्ञ (प्रोफेशनल) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। बैंक ने 26 जून 2026 को इस संबंध में एडेंडम जारी किया है।

विज्ञापन


यह भर्ती पहले विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2025/15 (दिनांक 10 नवंबर 2025) के तहत निकाली गई थी। अब कुछ पदों के लिए नए उम्मीदवारों से फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत 6 पदों पर कुल 8 रिक्तियां भरी जाएंगी। पदवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
 
पद का नाम रिक्तियां
उप मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (डिप्टी सीटीओ) 1
उप मुख्य वित्तीय अधिकारी (डिप्टी सीएफओ) 1
उप मुख्य डिजिटल अधिकारी (डिप्टी सीडीओ) 1
उप मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (डिप्टी सीआईएसओ) 1
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट – बल्क रिटेल 1
डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट – बल्क रिटेल 3
कुल 8
 

नोट कर लें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू 26 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
पात्रता की कट-ऑफ तिथि 1 जून 2026

किन उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन नहीं करना है?

बैंक ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले ही विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2025/15 (दिनांक 10 नवंबर 2025) के तहत इन पदों के लिए आवेदन किया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

पात्रता और अन्य नियमों में कोई बदलाव नहीं

बैंक ने बताया है कि केवल आवेदन विंडो दोबारा खोली गई है। इसके अलावा पहले जारी विज्ञापन में दिए गए पात्रता मानदंड, पदों का विवरण, नौकरी की शर्तें और अन्य सभी नियम पहले जैसे ही लागू रहेंगे।

आवेदन शुल्क नहीं देना होगा

बैंक ने विशेष व्यवस्था के तहत इस दोबारा खोली गई आवेदन प्रक्रिया में आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह माफ कर दिया है। यानी आवेदन पत्र जमा करते समय किसी भी उम्मीदवार को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

विस्तृत विवरण यहां जाकर देखें...
विज्ञापन

आवेदन से पहले रखें इन बातों का ध्यान

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पात्रता और अन्य शर्तों को अच्छी तरह जांच लें। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन नहीं किया था, वे 5 जुलाई 2026 तक बिना किसी आवेदन शुल्क के अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें