ग्रजुएट्स करें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है। यह पात्रता सभी आवेदनकर्ताओं के लिए मूल आधार मानी जाएगी।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य है, दिव्यांगजन के लिए 400 रुपये प्लस जीएसटी, और सामान्य, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये प्लस जीएसटी शुल्क लागू होगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में प्रशिक्षुओं का चयन ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और राज्य की स्थानीय भाषा की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को इन सभी चरणों में सफल होना आवश्यक है, तभी वे प्रशिक्षण के लिए अंतिम रूप से चयनित होंगे।
इतना मिलेगा स्टाइपेंड
बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती में चयनित प्रशिक्षु अपनी 1 वर्ष की नियुक्ति अवधि के दौरान 15,000 स्टाइपेंड प्रति माह वजीफे के पात्र होंगे। प्रशिक्षु किसी अन्य भत्ते या लाभ के पात्र नहीं होंगे।
देखें आधिकारिक नोटिस