फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank of Baroda Recruitment 2021: बैंक ऑफ बड़ौदा में आईटी के विभिन्न पदों पर निकलीं है भर्तियां, जानें चयन प्रक्रिया

Sat, 18 Dec 2021 09:37 AM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

बैंक ऑफ बड़ौदा में आईटी एसओ स्थायी और आईटी पेशेवरों (अनुबंध) के 52 पदों पर निकली भर्तियां। उम्मीदवारों के पास 28 दिसंबर, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जानकारी मिलेगी। 
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंक ऑफ बड़ौदा में आईटी स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) की स्थायी नौकरी और आईटी पेशेवरों (अनुबंध) के कुल 52 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 28 दिसंबर, 2021 तक का समय है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास अच्छा सीआईबीआईएल स्कोर 650 या अधिक स्कोर होना चाहिए।

विज्ञापन


बैंक में, आईटी एसओ के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट  में जाकर अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ें। इसमें दिए गए विवरण के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें। आईटी एसओ के स्थायी पदों पर 1.17 से 1.78 लाख रुपये प्रति महिने वेतन मिलेगा। वहीं, अनुबंध के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव के तहत वेतन मिलेगा।

आईटी पेशेवरों के पदों पर तीन वर्ष के कार्यकाल की अवधि के लिए अनुबंध पर भर्ती होगी। इस समय अवधि में उम्मीदवारों के प्रदर्शन को भी देखा जाएगा, आगे जरूरत होने पर बैंक अनुबंध के कार्यकाल की अवधि को बढ़ा भी सकता है। कंप्यूटर साइंस और इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
विज्ञापन


क्या है आवेदन शुल्क ?

  • जनरल, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों के लिए -  600 रुपये 
  • अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - 100 रुपये 


क्या है चयन प्रक्रिया?

  • आईटी एसओ के स्थायी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन व साक्षात्कार के जरिए चयन होगा।
  • अनुबंध पर उम्मीदवारों का चयन सिर्फ ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार के जरिए होगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
  • होमपेज पर करियर टेब पर जाकर वर्तमान भर्ती पर क्लिक करें। 
  • आईटी अधिकारी/पेशवर भर्ती की अधिसूचना पर क्लिक करें। 
  • अब स्थायी भर्ती के लिए आवेदन या अनुबंध पर भर्ती के लिए आवेदन के टेब पर क्लिक करें। 
  • आवेदन पत्र में अपनी जानकारियों को भरें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें