Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। बैंक ने भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 10 दिन आगे बढ़ा दी है। पहले उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 7 सितंबर तक का समय था। अब आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 सितंबर 2026 कर दी गई है। ऐसे उम्मीदवार जो किसी कारण से अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास फॉर्म पूरा करने का एक और मौका है।
हालांकि, उम्मीदवारों को अंतिम दिन का इंतजार नहीं करना चाहिए। आखिरी समय में वेबसाइट पर तकनीकी समस्या या सर्वर से जुड़ी दिक्कत आने पर आवेदन प्रभावित हो सकता है।