बीओबी ऑफिस असिस्टेंट भर्ती 2025 के विज्ञापन के अनुसार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय, पूर्व सैनिक और मानक विकलांग उम्मीदवारों के लिए पूर्व-परीक्षा प्रशिक्षण (PET) ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण संभावित रूप से 10 से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए लिंक जल्द ही जारी की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
- होमपेज पर “करियर” सेक्शन पर क्लिक करें।
- “वर्तमान अवसर (Current Opportunities)” में जाकर “कार्यालय सहायक (चपरासी)” विकल्प खोजें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।