BNP Dewas Recruitment 2023 Last Date: बैंक नोट प्रेस, देवास (MP) में चल रही जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया का आज यानी 21 अगस्त 2023 आखिरी दिन है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmsil.com पर जाकर रात 11:59 बजे से पहले तक आवेदन कर सकते हैं।
पर्यवेक्षक (मुद्रण): 08 पद
पर्यवेक्षक (नियंत्रण): 03 पद
पर्यवेक्षक (सूचना प्रौद्योगिकी): 01 पद
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट: 04 पद
जूनियर तकनीशियन (मुद्रण): 27 पद
जूनियर तकनीशियन (नियंत्रण): 45 पद
जूनियर तकनीशियन (इंक फैक्ट्री अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) / प्रयोगशाला सहायक (केमिकल प्लांट) / मशीनिस्ट / मशीनिस्ट ग्राइंडर / इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक)): 15 पद
जूनियर तकनीशियन (मैकेनिकल/एयर कंडीशनिंग): 03 पद
जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल/सूचना प्रौद्योगिकी): 04 पद
जूनियर तकनीशियन (सिविल/पर्यावरण): 01 पद
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा/इंजीनियरिंग डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।
बैंक नोट प्रेस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार अधिसूचना जरूर पढ़ें।
अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 600 रुपये है। एससी/एसटी/पूर्व-एसएम/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 200 रुपये है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmsil.com पर जाएं।
'करियर' सेक्शन पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
'नया पंजीकरण' पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
अब आवेदन पत्र भरें
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
सुपरवाइजर: 27,600 रुपये - 95,910 रुपये
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट: 21,540 रुपये - 95,910 रुपये
जूनियर तकनीशियन: 18,780 रुपये - 67,390 रुपये