फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS Jobs: ग्रेजुएट्स के लिए मौका! क्लर्क के 10000+ पदों पर आज से पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी शर्तें और डिटेल्स

Fri, 01 Aug 2025 10:52 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS Clerk Recruitment 2025 आईबीपीएस में क्लर्क के 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इसमे शामिल होने वाले उम्मीदवार भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Bank Jobs (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS Clerk Recruitment 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क के 10,277 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 1 अगस्त 2025 से 21 अगस्त 2025 तक www.ibps.in या ibpsonline.ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन से पहले जान लें जरूरी शर्तें

IBPS क्लर्क भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 1997 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


सरकार की आरक्षण नीति के तहत आयु सीमा में छूट भी दी गई है। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, जबकि ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। आयु और योग्यता की गणना के लिए कट-ऑफ तिथि 1 अगस्त 2025 मानी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

IBPS क्लर्क भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होती है। ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा और ऑनलाइन मेन्स परीक्षा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों को कुल 60 मिनट में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं, जो कि कुल 100 अंकों के होते हैं। इसमें इंग्लिश लैंग्वेज से 30 प्रश्न (30 अंक), न्यूमेरिकल एबिलिटी से 35 प्रश्न (35 अंक), और रीजनिंग एबिलिटी से 35 प्रश्न (35 अंक) शामिल होते हैं।

मुख्य परीक्षा पैटर्न और निगेटिव मार्किंग

मेन्स परीक्षा में कुल 160 मिनट में 190 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कि 200 अंकों के होंगे। इसमें जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस से 50 प्रश्न (50 अंक), जनरल इंग्लिश से 40 प्रश्न (40 अंक), रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 50 प्रश्न (60 अंक), और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 50 प्रश्न (50 अंक) होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू है। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। ध्यान दें कि फाइनल मेरिट लिस्ट केवल मेन्स परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही तैयार की जाएगी।

क्लर्क की कितनी होती सैलरी है?

आईबीपीएस क्लर्क पद के लिए शुरुआती बेसिक सैलरी 24,050 रुपये प्रति माह होती है, जो अनुभव और प्रमोशन के आधार पर बढ़कर अधिकतम 64,480 रुपये प्रति माह तक जा सकती है। इसके अलावा, क्लर्क को डीए, एचआरए और अन्य भत्ते भी मिलते हैं, जिससे कुल इन-हैंड सैलरी और अधिक हो जाती है।  
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “IBPS Clerk Recruitment 2025” या “CRP Clerks-XV” के लिए Apply Online लिंक ढूंढ़ें और उस पर क्लिक करें।
  • New Registration पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि जानकारी भरें। रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा।
  • लॉगइन करके अपना व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, पता और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  • तय फॉर्मेट और साइज में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, लेफ्ट थंब इम्प्रेशन और हैंडरिटन डिक्लेरेशन अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • सब कुछ ध्यान से जांचें, फिर Submit कर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें