AWES APS Vacancy 2025: आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) की ओर से देशभर के आर्मी पब्लिक स्कूलों में पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी शिक्षकों की भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, 16 अगस्त 2025 है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत awesindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, अधिसूचना में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कुल कितनी रिक्तियां निकाली जाएंगी।
जिन उम्मीदवारों को अपने आवेदन में सुधार करना होगा, उनके लिए 22 से 24 अगस्त 2025 तक एप्लिकेशन करेक्शन विंडो खोली जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड 8 सितंबर 2025 को जारी किए जाएंगे। इसके बाद भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 और 21 सितंबर 2025 को होगा, जबकि रिजल्ट 8 अक्तूबर 2025 के बाद घोषित किया जाएगा।