चयन प्रक्रिया
एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी:
- लिखित परीक्षा: उम्मीदवारों को उनके विषय से संबंधित परीक्षा देनी होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ (Objective Type) और वर्णनात्मक (Descriptive Type) प्रश्न हो सकते हैं।
- साक्षात्कार (Interview): लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट उम्मीदवार के परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।
जून में होगी परीक्षा
एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एडमिट कार्ड 23 मई को जारी किए जाएंगे। भर्ती परीक्षा 1 जून 2025 से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
आवेदन शुल्क
एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य/अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये तथा एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीएच उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकता है।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- अब असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सारी जानकारी दोबारा जांच लें।
- आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए अपने पास रख लें।