फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम राइफल्स: वारंट ऑफिसर सहित 354 पदों पर भर्ती, 10वीं से डिग्री वालों के लिए मौका, 15 नवंबर से करें आवेदन

Fri, 13 Nov 2026 04:54 PM IST
आकाश कुमार आईएएनएस, दिसपुर

सार

  • असम राइफल्स की तकनीकी और ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के तहत वारंट ऑफिसर, हवलदार और राइफलमैन के पद भरे जाएंगे।
  • आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर तक तय की गई है। 
  • कुल 354 रिक्तियां भरी जानी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए असम राइफल्स में भर्ती का अवसर है। असम राइफल्स महानिदेशालय के कार्यालय ने ग्रुप C तकनीकी और ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2026 के तहत कुल 354 रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदों पर वारंट ऑफिसर, हवलदार और राइफलमैन की नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

15 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन

असम राइफल्स तकनीकी और ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। महत्वपूर्ण तारीखें इस प्रकार हैं:

 

विवरण तारीख
आवेदन शुरू होने की तारीख 15 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2026

 

इच्छुक उम्मीदवार असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद अपना फॉर्म भर सकेंगे।

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

असम राइफल्स की ओर से अलग-अलग ट्रेड और पदों के लिए रिक्तियां जारी की गई हैं।

 

पद का नाम पदों की संख्या
वारंट ऑफिसर (साइफर) 124
राइफलमैन (इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल) 32
राइफलमैन (लाइनमैन फील्ड) 21
राइफलमैन (आर्मरर) 29
राइफलमैन (इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक) 10
राइफलमैन (रिकवरी व्हीकल मैकेनिक) 13
राइफलमैन (इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक व्हीकल) 22
हवलदार (इंस्ट्रूमेंट रिपेयरर/मैकेनिक) 6
राइफलमैन (मेटलस्मिथ) 19
राइफलमैन (अपहोल्स्टर) 3
राइफलमैन स्टोर कीपर-टेक्निकल (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियर) 16
राइफलमैन (व्हीकल मैकेनिक/फिटर) 23
राइफलमैन (वेल्डर) 2
वारंट ऑफिसर (ड्राफ्ट्समैन) 2
वारंट ऑफिसर (ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन) 1
वारंट ऑफिसर (फिजियोथेरेपिस्ट) 2
राइफलमैन (मेसन) 29
कुल पद 354

 

श्रेणी के अनुसार रिक्तियों का विवरण

कुल 354 पदों को अलग-अलग आरक्षण श्रेणियों में बांटा गया है। इसका विवरण इस प्रकार है:

 

श्रेणी पदों की संख्या
अनारक्षित (UR) 145
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 97
अनुसूचित जाति (SC) 53
अनुसूचित जनजाति (ST) 25
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 34
कुल 354

 

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

अलग-अलग पदों और ट्रेड के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार निम्न में से आवश्यक योग्यता होनी चाहिए:

  • 10वीं पास
  • 12वीं पास
  • आईटीआई
  • डिप्लोमा
  • संबंधित विषय में डिग्री

उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपने चुने हुए ट्रेड की निर्धारित शैक्षणिक योग्यता की जांच करनी चाहिए।

आयु सीमा और छूट

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। पद और ट्रेड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 23 से 25 वर्ष के बीच है।
आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

असम राइफल्स भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की परीक्षा और जांच के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हैं:

  1. RFID आधारित शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  3. प्रारंभिक दस्तावेज सत्यापन
  4. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  5. ट्रेड कौशल परीक्षण
  6. विस्तृत दस्तावेज सत्यापन
  7. विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (DME)
  8. समीक्षा चिकित्सा परीक्षण (RME), जहां लागू हो
  9. अंतिम मेरिट सूची

इन सभी चरणों में निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को असम राइफल्स के वेतनमान नियमों के अनुसार सैलरी मिलेगी।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

श्रेणी आवेदन शुल्क
UR 100 रुपये
OBC 100 रुपये
EWS 100 रुपये
SC शुल्क में छूट
ST शुल्क में छूट
पूर्व सैनिक शुल्क में छूट

 

कहां और कैसे करें आवेदन?

योग्य उम्मीदवार असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियों की जांच कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें