फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Rifles Sports Quota Bharti: खेल प्रतिभा वालों के लिए सेना में मौका! 69 पदों पर भर्ती शुरू; पढ़ें डिटेल्स

Sun, 17 Aug 2025 08:02 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Assam Rifles Bharti 2025: असम राइफल्स स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के तहत खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को राइफलमैन और राइफलवुमन के 69 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
असम राइफल्स (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Assam Rifles Sports Quota Recruitment 2025: असम राइफल्स ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कुल 69 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। राइफलमैन और राइफलवुमन (जनरल ड्यूटी) के लिए यह भर्ती निकाली गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2025 तक assamrifles.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कुल पद और खेलों की सूची

भर्ती की 69 वैकेंसी इन खेलों में विभाजित हैं:
खेल का नाम पदों की संख्या
बॉक्सिंग 06
फुटबॉल 09
शूटिंग 04
ताइक्वांडो 08
कराटे 10
सेपकटकरॉ 02
फेंसिंग 05
पेंचक सिलाट 10
एथलेटिक्स 11
विज्ञापन

योग्यता

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही उसने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय या विश्वविद्यालय स्तर की किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया हो। यह भर्ती विशेष रूप से उन खिलाड़ियों के लिए है, जो खेल और सेना दोनों में करियर बनाना चाहते हैं।
 
पद का नाम उम्र शैक्षणिक योग्यता खेल योग्यता 
राइफलमैन / राइफलवुमेन (जनरल ड्यूटी) 18 से 23 वर्ष (ऊपरी उम्रसीमा छूट क्रमशः सामान्य/अ.पि.वर्ग के लिए पांच वर्ष और अजा/अजजा के लिए दस वर्ष। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) पास ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने किसी भी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता / राष्ट्रीय प्रतियोगिता / अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट / राष्ट्रीय खेल / स्कूल गेम्स / खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स /खेलो इंडिया यूथ गेम्स / खेलो इंडिया विंटर गेम्स में भाग लिया हो।

खेल प्रमाण-पत्र जारी करने वाले प्राधिकारी की सूची

क्र. प्रतियोगिता का प्रकार प्रमाण-पत्र जारी करने वाला प्राधिकारी
1. अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता संबंधित खेल के राष्ट्रीय फेडरेशन के सचिव
2. राष्ट्रीय प्रतियोगिता संबंधित खेल के स्टेट एसोसिएशन या राष्ट्रीय फेडरेशन के सचिव
3. अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट संबंधित विश्वविद्यालय के खेल डीन या प्रभारी अधिकारी
4. स्कूल स्तर के राष्ट्रीय खेल राज्य के शिक्षा निदेशालय के खेल प्रभारी निदेशक/संयुक्त निदेशक
5. खेलो इंडिया यूथ/यूनिवर्सिटी/विंटर गेम्स भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा नामित अधिकारी
विज्ञापन

वेतन और सुविधाएं

चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएं मिलेंगी, जो असम राइफल्स के स्थायी कर्मियों के बराबर होंगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन खेल उपलब्धियों, शारीरिक दक्षता, मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 100  रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और सभी महिला उम्मीदवारों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें