प्रवेश पत्र के साथ लेकर जाएं पहचान पत्र
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति देने के लिए हॉल टिकट की हार्ड कॉपी के साथ-साथ सरकार द्वारा अनुमोदित फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
Assam Police SI Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
- आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in. पर जाएं।
- होमपेज पर पीएसटी और पीईटी के लिए असम पुलिस एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें ।
- अपनी आवश्यक लॉगिन जानकारी जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- आपका एडमिट कार्ड एक नए पेज पर प्रदर्शित होगा।
- अपना हॉल टिकट सहेजें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।