फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Police Result: असम पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा का परिणाम जारी, इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

Wed, 12 Mar 2025 01:39 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Assam Police Constable PET Results: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, असम ने विभिन्न कांस्टेबल पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। स्कोरकार्ड ऑनलाइन देखने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
Assam Police Constable PET Result - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Assam Police Constable PET Results: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) असम ने आज (बुधवार) 12 मार्च, 2025 को विभिन्न कांस्टेबल पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने असम पुलिस कांस्टेबल की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में भाग लिया था, वे अब अपनी लॉगिन जानकारी का उपयोग करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in से डाउनलोड किया जा सकता है। स्कोरकार्ड ऑनलाइन देखने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन


SLPRB Assam Constable PET Result 2025: इन पदों का परिणाम जारी

असम पुलिस, APRO, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और DGCD & CGHG में कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी किए गए हैं। पदों में कांस्टेबल (UB), कांस्टेबल (AB), बोटमैन, पुलिस कांस्टेबल (संचार), कांस्टेबल (बढ़ई), सब-ऑफिसर, इमरजेंसी रेस्क्यूअर और हवलदार शामिल हैं।
विज्ञापन

अगला चरण  

जो अभ्यर्थी असम पुलिस कांस्टेबल PET 2025 में सफल हो गए हैं, वे अब अगली भर्ती प्रक्रिया, यानी लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जिनके लिए सही उत्तर पर आधे अंक मिलेंगे और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। लिखित परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी।

असम पुलिस कांस्टेबल PET रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

असम पुलिस कांस्टेबल PET रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए निम्नलिखित कदमों का पालन करें:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिजल्ट्स सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब "असम पुलिस कांस्टेबल PET रिजल्ट 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर की जानकारी दर्ज करें।
  • परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें