Assam Government Recruitment: इस तारीख से करें आवेदन
असम सरकार द्वारा जारी की गई स्तर 3 की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। वहीं, स्तर 4 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल, 2022 को मध्यरात्रि से शुरू कर दी जाएगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार इसके लिए देशभर के उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
Assam Government Recruitment: इस तारीख तक कर लें अपना आवेदन
असम सरकार की ओर से जारी की गई भर्ती के आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख आज 11 अप्रैल, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 30 मई, 2022 तक का समय दिया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही इस भर्ती के लिए अपना आवेदन पूरा कर लें। ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
Assam Government Recruitment: भर्ती का विवरण
स्तर 3 के लिए कुल पदों की संख्या- 13141
- श्रेणी 1- अकाउंटेंट/ कैशियर / जूनियर सहायक / एलडीए / स्टेनो आदि के लिए पदों की संख्या - 8831
- श्रेणी 2- फील्ड सहायक, फील्डमैन, फोरमैन, सेक्शन सहायक मृदा संरक्षण क्षेत्र कार्यकर्ता कनिष्ठ, कृषि विस्तार सहायक आदि के लिए पदों की संख्या - 3690
- श्रेणी 3- चालक - 1120
स्तर 4 के लिए कुल पदों की संख्या- 13300
Assam Government Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
असम सरकार के अंतर्गत भर्ती में स्तर 3 के लिए आवेदकों से स्नातक, कंप्यूटर डिप्लोमा समेत कई अन्य योग्यताएं मांगी गई हैं। वहीं, स्तर चार के लिए उम्मीदवारों के पास में दसवीं पास की योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। भर्ती से संबंधित अन्य जरूरी योग्यताओं के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये आवेदन शुल्क और वहीं, एससी, एसटी और एसएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं।