फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएआर: कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड में 1393 रिक्तियां, वेतन 1.12 लाख तक; कौन और कब से कर सकता है आवेदन?

Thu, 12 Nov 2026 11:48 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • संबंधित विषय में स्नातक डिग्री वाले इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
  • अलग-अलग फंक्शनल ग्रुप के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है।
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2026 है।
विज्ञापन
ASRB ICAR Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) ने आईसीएआर के अंतर्गत टेक्निकल असिस्टेंट (T-3) और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (T-4) के कुल 1,393 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती सेंट्रलाइज्ड कंबाइंड एग्जामिनेशन-2026 के तहत की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 दिसंबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


इस भर्ती में टेक्निकल असिस्टेंट के 1,254 पद आईसीएआर के रिसर्च संस्थानों के लिए और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 139 पद कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) के लिए हैं। उम्मीदवार अपनी सुविधा और योग्यता के अनुसार केवल T-3, केवल T-4 या दोनों पदों के लिए एक ही फंक्शनल ग्रुप में आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन और परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीखें

विवरण तारीख
नोटिफिकेशन जारी 11 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 18 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 17 दिसंबर 2026, रात 11:59 बजे
फीस जमा करने की अंतिम तारीख 17 दिसंबर 2026, रात 11:59 बजे
आवेदन में सुधार की अवधि 18 से 20 दिसंबर 2026
प्रारंभिक परीक्षा फरवरी 2027 (संभावित)
मुख्य परीक्षा बाद में घोषित होगी


उम्मीदवारों की आयु और शैक्षणिक योग्यता की गणना आवेदन की अंतिम तारीख यानी 17 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

कुल 1,393 पदों में श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

 
श्रेणी टेक्निकल असिस्टेंट (T-3) सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (T-4)
सामान्य (UR) 558 84
ओबीसी (OBC) 281 25
एससी (SC) 164 14
एसटी (ST) 91 6
ईडब्ल्यूएस (EWS) 160 10
कुल 1,254 139

विज्ञापन

T-3 पदों में 30 पद दिव्यांग उम्मीदवारों (PwBD) और 74 पद पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं। T-4 पदों के लिए अधिसूचना में इन श्रेणियों के तहत कोई पद दर्ज नहीं है।

किस फंक्शनल ग्रुप में कितने पद हैं?

टेक्निकल असिस्टेंट (T-3):

फंक्शनल ग्रुप/उप-विषय पद
फील्ड फार्म टेक्नीशियन (कृषि) 476
लेबोरेटरी टेक्नीशियन (कृषि) 223
फील्ड फार्म टेक्नीशियन (पशु विज्ञान) 50
लेबोरेटरी टेक्नीशियन (पशु विज्ञान) 65
फील्ड फार्म टेक्नीशियन (मत्स्य विज्ञान) 57
लेबोरेटरी टेक्नीशियन (मत्स्य विज्ञान) 33
सामाजिक विज्ञान-गृह/सामुदायिक विज्ञान के फील्ड फार्म और लेबोरेटरी टेक्नीशियन 5
वर्कशॉप स्टाफ (सिविल इंजीनियरिंग) 51
वर्कशॉप स्टाफ (कृषि इंजीनियरिंग) 42
वर्कशॉप स्टाफ (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) 35
वर्कशॉप स्टाफ (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रूमेंटेशन) 25
लाइब्रेरी/इन्फॉर्मेशन साइंस/डॉक्यूमेंटेशन स्टाफ 59
इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी 133
कुल 1,254


सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (T-4):

फंक्शनल ग्रुप/उप-विषय पद
फील्ड फार्म टेक्नीशियन (कृषि) 47
लेबोरेटरी टेक्नीशियन (कृषि) 26
फील्ड फार्म टेक्नीशियन (पशु विज्ञान) 1
लेबोरेटरी टेक्नीशियन (पशु विज्ञान) 8
सामाजिक विज्ञान-गृह/सामुदायिक विज्ञान के फील्ड फार्म और लेबोरेटरी टेक्नीशियन 2
लेबोरेटरी टेक्नीशियन (मत्स्य विज्ञान) 7
इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी 48
कुल 139

 

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या डीम्ड विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। डिग्री 17 दिसंबर 2026 या उससे पहले पूरी होनी जरूरी है। अलग-अलग फंक्शनल ग्रुप के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है।

  • कृषि: कृषि, बागवानी, कृषि इंजीनियरिंग, एग्रो-फॉरेस्ट्री, फूड साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, पर्यावरण विज्ञान, होम साइंस, कम्युनिटी साइंस या नेचुरल फार्मिंग में स्नातक।
  • सामाजिक विज्ञान-होम/कम्युनिटी साइंस: होम साइंस या कम्युनिटी साइंस में स्नातक
  • पशु विज्ञान: बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री (B.V.Sc. & A.H.)
  • मत्स्य विज्ञान: बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस (B.F.Sc.)
  • सिविल इंजीनियरिंग: B.Tech./B.E. या सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा
  • कृषि इंजीनियरिंग: B.Tech./B.E. या कृषि इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी अथवा फाइबर प्रोसेसिंग इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: B.Tech./B.E. या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रूमेंटेशन: B.Tech./B.E. या इलेक्ट्रॉनिक्स अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा
  • लाइब्रेरी साइंस: लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस में स्नातक
  • इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी: BCA, कंप्यूटर साइंस या IT में B.Sc. अथवा IT, कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में B.Tech./B.E.

आवेदन की अंतिम तारीख 17 दिसंबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती में चयन दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से होगा। इसमें इंटरव्यू नहीं होगा। अंतिम मेरिट मुख्य परीक्षा में प्राप्त सामान्यीकृत अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

पहला चरण: प्रारंभिक परीक्षा

  • कुल प्रश्न: 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • कुल अंक: 100
  • समय: 1 घंटा
  • माध्यम: हिंदी और अंग्रेजी
  • निगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक

प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और सामान्य कृषि से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा केवल मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की छंटनी के लिए होगी। प्रत्येक फंक्शनल ग्रुप में श्रेणीवार रिक्तियों के 15 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

दूसरा चरण: मुख्य परीक्षा

  • कुल प्रश्न: 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • कुल अंक: 300
  • समय: 2 घंटे
  • सही उत्तर पर: 3 अंक
  • निगेटिव मार्किंग: 1 अंक

मुख्य परीक्षा में उम्मीदवार के चुने हुए फंक्शनल ग्रुप से संबंधित विषयों के प्रश्न पूछे जाएंगे। अंतिम चयन इसी परीक्षा के सामान्यीकृत अंकों के आधार पर होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

दोनों पदों के लिए वेतनमान अलग-अलग है:

  • टेक्निकल असिस्टेंट (T-3): पे लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये से 92,300 रुपये
  • सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (T-4): पे लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये

आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन शुल्क इस बात पर निर्भर करेगा कि उम्मीदवार केवल T-3, केवल T-4 या दोनों पदों के लिए आवेदन कर रहा है।

 
उम्मीदवार की श्रेणी केवल T-3 केवल T-4 दोनों पद
सामान्य (UR) ₹300 ₹300 ₹600
EWS/OBC ₹150 ₹150 ₹300
SC/ST/PwBD/महिला/ट्रांसजेंडर/पूर्व सैनिक शुल्क नहीं शुल्क नहीं शुल्क नहीं
 

शुल्क का भुगतान भारतकोष (Bharatkosh) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। भुगतान की रसीद डाउनलोड करके आवेदन फॉर्म में अपलोड करनी होगी।

ASRB ICAR Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार एएसआरबी की आधिकारिक वेबसाइट asrb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया के मुख्य चरण इस प्रकार हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें।
  2. अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  3. T-3, T-4 या दोनों पदों में से अपनी पसंद चुनें।
  4. केवल एक फंक्शनल ग्रुप या सबग्रुप का चयन करें और पदों की प्राथमिकता तय करें।
  5. शैक्षणिक योग्यता, पता और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी भरें।
  6. निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक अंकपत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र और पहचान पत्र अपलोड करें।
  7. लागू शुल्क का भुगतान भारतकोष पोर्टल पर करें और भुगतान रसीद अपलोड करें।
  8. आवेदन फॉर्म की सभी जानकारियां चेक करके फाइनल सबमिट करें।
  9. फॉर्म का प्रिंटआउट और डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें