फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army NCC Entry 2026: बिना लिखित परीक्षा सेना में लेफ्टिनेंट बनने का मौका, मिलेगा शानदार वेतन, जानें योग्यता

Tue, 21 Jul 2026 03:44 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NCC Special Entry Scheme: भारतीय सेना ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम 2026 के तहत लेफ्टिनेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। NCC प्रमाणपत्र वाले योग्य उम्मीदवार बिना लिखित परीक्षा के इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
Army NCC Entry 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Army NCC Entry 2026: भारतीय सेना ने NCC स्पेशल एंट्री स्कीम 125 कोर्स (अप्रैल 2027) के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने स्कूल या कॉलेज के दौरान NCC (नेशनल कैडेट कोर) की है। चयनित उम्मीदवारों को सेना में सीधे लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति का मौका मिलेगा। भारतीय सेना ने इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अपनी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


आर्मी NCC स्पेशल एंट्री 2026 के तहत कुल 70 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 63 पद NCC ‘C’ सर्टिफिकेट धारक पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 7 पद भारतीय सेना के युद्ध में शहीद या हताहत हुए कर्मियों के आश्रितों के लिए निर्धारित किए गए हैं। सभी पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं।

क्या है योग्यता की शर्तें?

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। फाइनल ईयर में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें ट्रेनिंग शुरू होने से पहले अपनी डिग्री जमा करनी होगी।
  • आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास NCC सीनियर डिवीजन विंग का C सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार ने NCC में कम से कम 2 से 3 साल की सेवा पूरी की हो और C सर्टिफिकेट में B ग्रेड प्राप्त किया हो। बिना C सर्टिफिकेट के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • उम्मीदवार की उम्र 19 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2002 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

 

आर्मी NCC एंट्री में मिलेगी इतनी सैलरी

NCC स्पेशल एंट्री के तहत चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान भी स्टाइपेंड दिया जाएगा। उम्मीदवारों को चेन्नई स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में 49 हफ्तों की ट्रेनिंग दी जाएगी, इस दौरान उन्हें 56,100 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त किया जाएगा। लेफ्टिनेंट बनने के बाद उनकी सैलरी 56,100 से 1,77,500 प्रति माह तक होगी। इसके अलावा उन्हें सेना के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

NCC स्पेशल एंट्री में उम्मीदवारों की शुरुआती शॉर्टलिस्टिंग NCC ‘C’ सर्टिफिकेट और स्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार अपने SSB केंद्र और इंटरव्यू की तारीख का चयन कर सकेंगे।

SSB इंटरव्यू प्रयागराज, भोपाल, बेंगलुरु और जालंधर केंद्रों पर आयोजित होगा। इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा देनी होगी। इसके बाद SSB में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को अप्रैल 2027 से OTA चेन्नई में प्रशिक्षण के लिए ज्वाइनिंग लेटर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें