फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2020: ISRO, DMRC, IOCL जैसे कई बड़े विभागों में नौकरी के शानदार मौके

Tue, 10 Nov 2020 05:24 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri 2020: सरकारी नौकरी का सपना बहुत से युवा देखते हैं। इस सपने को पूरा करने के लिए सालों बहुत मेहनत भी करते हैं और इंतजार करते हैं, उनकी योग्यता अनुसार नौकरी के आवेदन निकलने का। परन्तु कभी- कभी ऐसा भी होता है कि आवेदन निकाल भी जाते हैं और छात्रों को पता भी नहीं चलता। इसलिए amarujala.com आपको प्रतिदिन नवीन नौकरियों के बारे में जानकारी दे रहा है।
आज हम इस ब्लॉग के माध्यम से ISRO, DMRC, IOCL, SSC, AIIMS, ONGC  जैसे कई बड़े विभागों में भर्तियों के बारे में बता रहे हैं। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
sarkari naukri - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:07 PM, 10-Nov-2020

IOCL में अपरेंटिस के पदों पर नौकरियां, ऐसे करना होगा आवेदन

IOCL Vacancy 2020: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में कई नियुक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 400 से ज्यादा अपरेंटिस के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 04 नवंबर से चल रही है। लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। तो फिर देर किस बात की, आज ही इस वेबसाइट https://www.iocl.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें। अधिक जानकारी आपको नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके मिल जाएगी। 

नोटिफिकेशन लिंक 

03:22 PM, 10-Nov-2020

बिहार सरकार में बंपर भर्तियां, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

Govt. Jobs in Bihar : बिहार सरकार ने 4000 से भी ज्यादा पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 02 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर 57700 रुपये तक सैलरी निर्धारित की गई है। योग्य उममीदवार इस वेबसाइट https://dot.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें। 

नोटिफिकेशन लिंक

02:02 PM, 10-Nov-2020

करना चाहते हैं सरकारी बैंक में नौकरी, तो बैंक ऑफ बड़ौदा दे रहा है सुनहरा मौका

सरकारी बैंक में नौकरी का सपना पूरा करना चाहते हैं तो जल्द आवेदन करें। बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न पदों पर आवेदव आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों के पास 30 नवंबर, 2020 तक आवेदन करने का समय है। तो फिर देर किस बात की, इस आधिकारिक वेबसाइट https://www.bankofbaroda.in/ के माध्यम से आज ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें। 

नोटिफिकेशन लिंक 

विज्ञापन
01:04 PM, 10-Nov-2020

DMRC मेें सरकारी नौकरियां, करें ऑनलाइन आवेदन, इतनी मिलेगी सैलरी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो बता दें कि अधिकतम आयु 35 वर्ष तक निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार 26 नवंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन होंगे। इस खबर से संबंधित जानकारी के लिए आपको नोटिफिकेशन लिंक दिया जा रहा है, उसे जरुर पढ़ें। 

नोटिफिकेशन लिंक 

12:07 PM, 10-Nov-2020

बस एक ऑनलाइन इंटरव्यू और करें ONGC में सरकारी नौकरी, सैलरी 75,000 तक

तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) लिमिटेड ने मेडिकल ऑफिसर के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर, 2020 को समाप्त हो जाएगी। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
11:27 AM, 10-Nov-2020

ग्रेजुएट्स के लिए ISRO SAC में नौकरियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू, पढ़े नोटिफिकेशन

इसरो स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (ISRO SAC) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आज ही ISRO SAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन प्रक्रिया 09 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

10:23 AM, 10-Nov-2020

दसवीं से लेकर डिग्री धारकों के लिए सरकारी नौकरियां, सैलरी 7 लाख से भी ज्यादा

Govt Jobs in Delhi: नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने अनेक पदों पर भर्तियां हो रही हैं। आपको बता दें कि फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 नवंबर, 2020 को समाप्त हो जाएगी।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

09:47 AM, 10-Nov-2020

AIIMS Delhi में करें सरकारी नौकरी, इन पदों पर होंगी भर्तियां, ये मिलेंगी सुविधाएं

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS New Delhi) में कई पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन निकाले गए हैं। जो योग्य उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 21 अक्तूबर, 2020 से चल रही है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सीबीटी यानि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

09:16 AM, 10-Nov-2020

Sarkari Naukri 2020: ISRO, ONGC, DMRC जैसे कई बड़े विभागों में नौकरी के शानदार मौके

SSC Chsl Recruitment 2020-21: कर्मचारी चयन आयोग (SSC - Staff Selection Commission) ने कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल एग्जाम 2020 (CHSL) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 06 नवंबर, 2020 से शुरू भी हो चुकी है।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें