फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APSPDCL AEE 2026: पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में सहायक कार्यकारी अभियंता की भर्ती, 30 जून से शुरू होंगे आवेदन

Fri, 26 Jun 2026 08:26 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

APSPDCL AEE Recruitment 2026: आंध्र प्रदेश सदर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (APSPDCL) ने सहायक कार्यकारी अभियंता (AEE) के 135 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 30 जून से 20 जुलाई 2026 तक किए जा सकेंगे। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के जरिए होगा।
 
विज्ञापन
APSPDCL AEE Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

APSPDCL AEE Recruitment 2026: आंध्र प्रदेश सदर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (APSPDCL) ने सहायक कार्यकारी अभियंता (AEE) भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से इलेक्ट्रिकल, सिविल और टेलीकॉम शाखा में कुल 135 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


इस भर्ती में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है।

नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 25 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 30 जून 2026, सुबह 10 बजे
आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे
मॉक टेस्ट उपलब्ध 15 अगस्त 2026 से
प्रवेश पत्र जारी परीक्षा से 7 दिन पहले
कंप्यूटर आधारित परीक्षा 22 अगस्त से 29 अगस्त 2026
प्रारंभिक आंसर-की जारी अंतिम परीक्षा के दूसरे दिन
आपत्ति दर्ज करने की अवधि प्रारंभिक आंसर-की जारी होने के 7 दिन के भीतर
अंतिम आंसर-की जारी आपत्ति अवधि समाप्त होने के 7 दिन बाद
मेरिट सूची अंतिम आंसर-की के 7 दिन बाद (संभावित: सितंबर 2026 का अंतिम सप्ताह)

पदों का विवरण

भर्ती के तहत कुल 135 पद भरे जाएंगे। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
पद रिक्तियां
सहायक कार्यकारी अभियंता (इलेक्ट्रिकल) 125
सहायक कार्यकारी अभियंता (सिविल) 6
सहायक कार्यकारी अभियंता (टेलीकॉम) 4
कुल 135
 

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। सभी डिग्रियां यूजीसी और एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान की होनी चाहिए।
 
पद शैक्षणिक योग्यता
इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक
सिविल सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक
टेलीकॉम टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक
 

आयु सीमा

श्रेणी न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
सामान्य / ईडब्ल्यूएस 18 वर्ष 42 वर्ष
एससी / एसटी / बीसी 18 वर्ष 47 वर्ष
दिव्यांग (PwBD) 18 वर्ष 52 वर्ष
आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में किसी प्रकार का इंटरव्यू नहीं होगा। चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा।
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • प्रारंभिक आंसर-की जारी
  • अंतिम आंसर-की
  • मेरिट सूची
  • दस्तावेज सत्यापन
  • अनंतिम चयन सूची
  • मेडिकल फिटनेस और चरित्र सत्यापन के बाद नियुक्ति

अंतिम चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्राप्त अंकों और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न

कंप्यूटर आधारित परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
विषय अंक
संबंधित तकनीकी विषय 70
गणितीय योग्यता 8
सामान्य जागरूकता 7
रीजनिंग एवं सामान्य बुद्धिमत्ता 5
अंग्रेजी भाषा एवं समझ 5
कंप्यूटर ज्ञान 5
कुल 100

न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक
श्रेणी न्यूनतम अंक
सामान्य / ईडब्ल्यूएस 40%
बीसी 35%
एससी / एसटी / दिव्यांग 30%

वेतन कितना होगा?

चयनित अभ्यर्थियों को परिवीक्षा अवधि में निश्चित मानदेय मिलेगा। इसके बाद नियमित वेतनमान लागू होगा।
विवरण जानकारी
परिवीक्षा अवधि 2 वर्ष
परिवीक्षा के दौरान वेतन 75,000 रुपये प्रति माह
प्रारंभिक मूल वेतन 86,245 रुपये
अधिकतम वेतन 2,08,915 रुपये

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से 30 जून से 20 जुलाई 2026 के बीच जमा किया जा सकेगा।

आधिकारिक नोटिस यहां देख सकते हैं...
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की मदद से पंजीकरण करें।
  • ओटीपी के जरिए सत्यापन करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें और प्राप्त जर्नल नंबर सुरक्षित रखें। 
  • इसके बाद आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें। 
  • अपनी पसंद के विद्युत वितरण क्षेत्र (यूटिलिटी) और जोन का चयन करें। 
  • फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद सभी जानकारी एक बार जांच लें।
  • 20 जुलाई 2026 से पहले आवेदन जमा कर दें।
  • आवेदन पत्र का प्रिंट या डाउनलोड कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें