फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APSC CCE Result 2024: असम संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के नतीजे जारी, एसीएस में चिरंजीव फुकन ने किया टॉप

Thu, 05 Dec 2024 03:48 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

APSC CCE Result 2024: असम लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। असम सिविल सेवा जूनियर ग्रेड के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। एसीएस के लिए शीर्ष दस रैंकर्स में से सात और एपीएस के लिए शीर्ष दस में से चार महिला उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
APSC CCE Result 2024 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

APSC CCE Result 2024: असम सिविल सेवा (ACS) जूनियर ग्रेड के लिए असम लोक सेवा आयोग (APSC) की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) में चिरंजीव फुकन ने टॉप किया है, जिसके परिणाम आज 5 दिसंबर को घोषित किए गए हैं। पार्थ प्रतिम सरमाह पुलिस सेवा, जूनियर ग्रेड (APS) के टॉपर हैं। एसीएस के लिए शीर्ष दस रैंक पाने वालों में से सात और एपीएस के लिए शीर्ष दस में से चार महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल  हैं। 
विज्ञापन



असम सिविल सेवा, जूनियर ग्रेड के टॉपर्स के नाम इस प्रकार है:
  • चिरंजीव फुकन
  • अनीशा बुरागोहिन
  • हिमाद्री जीता बोरा
  • मृगाखी बरुआ
  • तुतुमानी काकाती
  • मृदुस्मिता रे
  • मैरी कलिता
  • दीक्षा सरकार
  • नीलम गर्ग
  • अंकिता छेत्री

असम पुलिस सेवा जूनियर ग्रेड के टॉपर्स के नाम इस प्रकार है:
  • पार्थ प्रतिम सरमा
  • अनेशा दुआराह
  • बिजॉय अहमद
  • निलुप्ता सहारिया
  • सुनयना सभापंडित
  • अमित खनाल
  • सुदक्षिणा डेका
  • बिकाश नंदन बोरा
  • देबाशीष कलिता
  • विदिशा बोरा
विज्ञापन

इस दिन हुई परीक्षा
एपीएससी सीसीई 2024 के लिए साक्षात्कार (व्यक्तित्व परीक्षण) दौर 13 से 29 नवंबर, 2024 तक आयोजित किया गया था। अंतिम परिणाम मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है।

परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर 35 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जिनमें 18 ओपन कैटेगरी (OC), नौ ओबीसी/एमओबीसी, दो एससी, चार एसटी और दो एसटी (H) शामिल हैं। कर अधीक्षक के लिए एक, आबकारी उपनिरीक्षक के लिए एक, असम वित्त सेवा के लिए 13, खंड विकास अधिकारी के लिए छह, सहकारी समितियों के सहायक रजिस्ट्रार के लिए चार, कर निरीक्षक के लिए चार की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (apsc.nic.in) पर जाएं।  
  • "नवीनतम अपडेट" या "परिणाम" अनुभाग पर जाएं। 
  • अब CCE 2023 अंतिम परिणाम के लिए लिंक पर क्लिक करें। 
  • चयनित उम्मीदवारों की सूची वाली पीडीएफ डाउनलोड करें। 
  • अब पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें