APPSC ग्रुप 3 पंचायत सचिव 2019 प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी आज, 26 अप्रैल 2019 को जारी कर दी गई है। पंचायत सचिव प्रारंभिक उत्तर कुंजी आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट psc.ap.gov.in पर घोषित कर दी गई है।
आपको बता दें कि, उत्तर कुंजी उन उम्मीदवारों के लिए है जो अधीनस्थ सेवा (सामान्य भर्ती-समूह-तृतीय सेवा) परीक्षा में पंचायत सचिव (ग्रेड IV) एपी पंचायत राज के लिए उपस्थित हुए थे। तो वे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एपीपीएससी पंचायत सचिव 2019 प्रारंभिक उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।