फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2022: दिसंबर में होने वाली परीक्षा के लिए जल्द ही शुरू होंगे आवेदन, किस पैटर्न पर हो सकती है परीक्षा

Fri, 22 Jul 2022 07:22 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

अगले CTET का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जा सकता है। पिछली बार की तरह इस बार भी CTET का आयोजन ऑनलाइन मोड में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
CTET Exam 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के फॉर्म का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब इसकी तैयारी में जुट जाना चाहिए। दरअसल CBSE ने हाल में एक नोटिस जारी करते हुए यह सूचना दी है कि अगले CTET का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जाएगा। CBSE ने साथ में यह भी सूचना दी है कि पिछली बार की तरह इस बार भी CTET का आयोजन ऑनलाइन मोड में ही किया जाएगा। CTET में हिस्सा लेने के लिए पूरे देश से अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए यह परीक्षा 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। वहीं अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

जल्द ही शुरू होंगे आवेदन :

दिसंबर में आयोजित की जाने वाली CTET के लिए CBSE आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत जल्द ही कर सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत अगले महीने से हो सकती है। हालांकि इस संबंध में CBSE ने अभी तक कोई भी सूचना जारी नहीं की है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

किस पैटर्न पर हो सकती है परीक्षा :

अभी तक आयोजित हुए CTET में दो पेपर का आयोजन होता है और इसके दोनों पेपर में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। CTET पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। जबकि पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न तथा गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है और अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगले CTET का भी आयोजन इसी पैटर्न पर किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में पूरी जानकारी CTET 2022 के लिए इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

इस परीक्षा में कितना स्कोर करके सफल होते हैं अभ्यर्थी :

CTET में 60 प्रतिशत या इससे अधिक स्कोर करने वाले सभी अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल माने जाते हैं। दरअसल यह एक पात्रता परीक्षा है। इसलिए इसमें पदों की संख्या निर्धारित नहीं होती है और 60 प्रतिशत से अधिक स्कोर करने वाले सभी अभ्यर्थी इस परीक्षा में उतीर्ण माने जाते हैं।

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें