फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया खत्म, लेकिन अप्लाई के बावजूद कई अभ्यर्थी नहीं ले सकेंगे हिस्सा

Sat, 30 Jul 2022 02:26 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

भारतीय नौसेना में अग्निवीर के पदों पर निकली बहाली के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस भर्ती के जरिए नौसेना में अग्निवीर के 2,800 पदों पर भर्ती की जानी है।
 
विज्ञापन
Agniveer Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना में अग्निवीर के पदों पर निकली बहाली के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 15 जुलाई 2022 से 22 जुलाई के बीच आवेदन मांगे गए थे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के जरिए नौसेना में अग्निवीर (SSR) के 2,800 पदों पर भर्ती की जानी है। साथ ही इस बार महिलाओं को भी इसमें हिस्सा लेने का मौका मिला है और 2800 पदों पर होने वालीभर्ती में से अधिकतम 560 पदों पर महिलाओं की भी नियुक्ति की जा सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कईफ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

अप्लाई करने के बाद भी कई अभ्यर्थी नहीं ले सकेंगे इसमें हिस्सा :

नौसेना में अग्निवीरों के 2800 पदों के लिए आयोजित की जा रही भर्ती में कई अभ्यर्थियों को आवेदन करने के बाद भी हिस्सा लेने का मौका नहीं मिलेगा। दरअसल इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभीअभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) के लिए नहीं बुलाया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदनों को पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगाऔर राज्यवार रिक्तियों की संख्या के चार गुना अभ्यर्थियों को ही लिखित परीक्षा और PFT के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती में अभ्यर्थियों को उनके 12वीं के मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री/बायोलॉजी/कंप्यूटर साइंस विषयों के मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा और इसके बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट में शामिल होना होगा। इस भर्ती के फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को साढ़े 6 मिनटमें 1.6 किलोमीटर दौड़ना होगा और फिर 20 उठक-बैठक और 12 पुशअप करने होंगे। वहीं महिलाओं को 8 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी और फिर उसके बाद 15 उठक-बैठक और 10 बेंट नीसिट अप्स करने होंगे। अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों कोउनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आपसफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें