फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Constable Recruitment 2022 : AWO/TPO, ड्राइवर भर्ती के लिए 29 जुलाई तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया

Mon, 25 Jul 2022 11:59 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) और कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर निकली भर्ती के लिए अभ्यर्थी 29 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग द्वारा किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2022 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस में भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर निकली भर्ती के लिए जल्दआवेदन कर देना चाहिए। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने इन दोनों भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आठ जुलाई 2022 से की है और अभ्यर्थी इनमें हिस्सा लेने के लिए 29 जुलाई तकआवेदन कर सकते हैं। इन भर्तियों के जरिये हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के 857 पदों तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों पर भर्ती की जानी है। अभ्यर्थीSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इनका नोटिफिकेशन देख सकते हैं और वहीं से इनके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। अगर आप भी SSC की किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतरएवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के लिए किस पैटर्न पर होगी CBT :

हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के 857 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली CBT में अभ्यर्थियों से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। 100 अंको की इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस से 20 अंक के 20 प्रश्न, जनरल साइंस से 25 अंक के 25 प्रश्न, मैथेमैटिक्स से से 25 अंक के 25 प्रश्न तथा रीजनिंग से 20 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों से कंप्यूटर फंडामेंट्सल्स, एमएसएक्सेल, एमएस वेब, कम्युनिकेशन, इंटरनेट, www तथा वेब ब्राउज़र इत्यादि से भी 10 अंक के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी और अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 90 मिनटका समय मिलेगा।

कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के लिए किस पैटर्न पर होगी CBT :

कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों के लिए आयोजित होने वाली CBT में अभ्यर्थियों से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस से 20 अंक के 20 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस से20 अंक के 20 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 10 अंक के 10 प्रश्न तथा रोड सेंस, व्हीकल मेंटेनेंस, ट्रैफिक रूल्स/सिग्नल व्हीकल और एनवायर्नमेंटल पॉल्युशन जैसे टॉपिक्स से 50 अंक के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसपरीक्षा में नेगटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा।

PET में किन चीजों की होगी जांच :

हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली PET में 30 साल से कम के पुरुष अभ्यर्थियों को सात मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी। साथ ही इन अभ्यर्थियों को 12 फिट6 इंच के लॉन्ग जंप और 3 फिट 6 इंच के हाई जंप में हिस्सा लेना होगा। वहीं 30 साल से कम उम्र की महिला अभ्यर्थियों को 800 मीटर की दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी और 9 फिट के लॉन्ग जंप तथा 3 फिटके हाई जंप में हिस्सा लेना होगा। जबकि कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों के लिए आयोजित होने वाली PET में 30 साल से कम के पुरुष अभ्यर्थियों को सात मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी और 12 फिट 6 इंच के लॉन्ग जंप तथा 3 फिट 6 इंच के हाई जंप में हिस्सा लेना होगा।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें