फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFCAT 1 2026: एयरफोर्स में नौकरी का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी; जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Sun, 14 Dec 2025 06:36 PM IST
जागृति जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

AFCAT Last Date Extended 2026 : इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने AFCAT 1 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह मौका एयरफोर्स में फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी पदों पर भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए खास हो सकता है। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन एयरफोर्स में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। एयरफोर्स ने AFCAT 1 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 19 दिसंबर 2025 कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे फटाफट अधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

कौन कर सकता है आवेदन? 

AFCAT 1 2026 में आवेदन के लिए पदों की पात्रता अलग-अलग है। विभिन्न पद के अनुसार 10+2, स्नातक डिग्री, इंजीनियरिंग डिग्री या एनसीसी सर्टिफिकेट होना चाहिए। फ्लाइंग ब्रांच के लिए आवेदक की आयु 20 से 24 वर्ष होनी चाहिए। ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल/नॉन-टेक्निकल) के लिए 26 वर्ष और एनसीसी सर्टिफिकेट धारकों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

ये भी पढ़े: BSF Tradesman Admit Card: कांस्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी-पीएसटी के लिए प्रवेश पत्र जारी; 3,588 पदों पर होगा चयन
विज्ञापन


आवेदन के लिए कितनी शुल्क?

एएफसीएटी एंट्री के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

विज्ञापन

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

आवेदन की अंतिम तिथि 19 दिसंबर 2025 है। इसके बाद फॉर्म भरने का कोई मौका नहीं मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार बिना देरी किए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।इससी जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए अधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।  

ये भी पढ़े: DDA Admit Card 2025: डीडीए में 1,732 पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी, तुरंत करें डाउनलोड; इस तारीख से होगी परीक्षा

AFCAT 1 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से आवेदन कर सकते हैं—

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें