फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APHC Vacancy: हाईकोर्ट में निकलीं ढेरों पदों पर भर्ती, 7वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन; वेतन 20000 से 147760 तक

Mon, 30 Mar 2026 12:59 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

APHC Recruitment 2026: आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने असिस्टेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर, टाइपिस्ट सहित 300 पदों पर भर्ती शुरू कर दी है। 7वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। सैलरी 20,000 से 1,47,760 तक दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी जल्द आवेदन करें।
विज्ञापन
APHC Recruitment 2026 - फोटो : https://aphc.gov.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

APHC Vacancy 2026: आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा जारी इस भर्ती में सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर, टाइपिस्ट और ऑफिस सबऑर्डिनेट सहित कुल 300 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • अनुभाग अधिकारी/सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए कानून (Law) में डिग्री होना अनिवार्य है।
  • सीनियर सिस्टम ऑफिसर के लिए B.Tech या M.Sc (Computer Science) के साथ 5 साल का अनुभव जरूरी है।
  • कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए कंप्यूटर में डिग्री और अंग्रेजी टाइपिंग 45 शब्द प्रति मिनट होना जरूरी है।
  • सहायक / परीक्षक / स्टेनोग्राफर / यूडी स्टेनोग्राफर के लिए किसी भी विषय में डिग्री जरूरी है, जबकि स्टेनोग्राफर के लिए शॉर्टहैंड और टाइपिंग भी जरूरी है।
  • टाइपिस्ट / कॉपीिस्ट के लिए डिग्री के साथ अंग्रेजी टाइपिंग 45 शब्द प्रति मिनट होना अनिवार्य है।
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए कंप्यूटर साइंस में डिग्री और 45 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग जरूरी है।
  • कार्यालय अधीनस्थ पद के लिए केवल 7वीं पास उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं और इससे अधिक योग्यता वाले पात्र नहीं हैं।

कैसे होगा चयन?

सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, एग्जामिनर और ऑफिस सबऑर्डिनेट पदों के लिए चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में मिले अंकों के आधार पर होगा। सीनियर सिस्टम ऑफिसर, कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट, कॉपीिस्ट और डेटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पदों के लिए CBT केवल स्क्रीनिंग के लिए होगी, जबकि अंतिम चयन टाइपिंग, शॉर्टहैंड या प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/बीसी उम्मीदवारों को 800 रुपये शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये रखा गया है। रियायती शुल्क का लाभ केवल आंध्र प्रदेश के मान्यता प्राप्त SC/ST उम्मीदवारों को ही मिलेगा।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें, जो 30 मार्च 2026 से एक्टिव होगा।
  • अब अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त करें।
  • इसके बाद सभी जरूरी जानकारी जैसे पर्सनल डिटेल और शैक्षणिक योग्यता सही-सही भरें।
  • मांगे गए दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट स्कैन करके अपलोड करें।
  • फिर ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म को एक बार चेक करें और सबमिट कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें