कैसे होगा चयन?
सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, एग्जामिनर और ऑफिस सबऑर्डिनेट पदों के लिए चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में मिले अंकों के आधार पर होगा। सीनियर सिस्टम ऑफिसर, कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट, कॉपीिस्ट और डेटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पदों के लिए CBT केवल स्क्रीनिंग के लिए होगी, जबकि अंतिम चयन टाइपिंग, शॉर्टहैंड या प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/बीसी उम्मीदवारों को 800 रुपये शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये रखा गया है। रियायती शुल्क का लाभ केवल आंध्र प्रदेश के मान्यता प्राप्त SC/ST उम्मीदवारों को ही मिलेगा।