फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Postponed Exams Date 2022: राजस्व लेखपाल भर्ती के मेंस एग्जाम के अलावा इन भर्तियों की मुख्य परीक्षा की तारीख में भी हुआ है बदलाव, जानिए कब होगी कौन सी परीक्षा

Thu, 02 Jun 2022 07:25 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपाल, पूर्ति निरीक्षक और सम्मिलित प्रवर/अवर वर्ग सहायक के मेंस एग्जाम की डेट में बदलाव कर दिया है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक नोटिस पढ़ सकते हैं।
 
विज्ञापन
UPSSSC Recruitment 2022 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के 8,085 पदों पर कराई जा रही भर्ती की मुख्य परीक्षा अब 19 जून को नहीं होगी। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस परीक्षा कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है जिसके बाद अब यह मेंस एग्जाम एक माह बाद 24 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा तिथि में किए जाने वाले इस बदलाव की आधिकारिक घोषणा कर दी है। ऐसे में राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को तैयारी करने के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय मिल गया है। गौरतलब है कि लेखपाल के मेंस एग्जाम के लिए 2,47,667 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए गए थे जो अब 24 जुलाई को एग्जाम देंगे। इस बारे में किसी भी तरह की अतिरिक्त जानकारी के लिए कैंडिडेट्स यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं।  वहीं अगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UP Lekhpal Practise Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।

इन भर्तियों के एग्जाम की भी बदल दी गई है तारीख 

यूपीएसएसएससी ने राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के अलावा सप्लाई इंस्पेक्टर व सहायक पदों की भर्ती के एग्जाम की तिथियों में भी किन्ही कारणों के चलते परिवर्तन किया गया है। बता दें कि सम्मिलित प्रवर/अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा 29 जून को कराया जाना प्रस्तावित था लेकिन अब यह परीक्षा तय तारीख के बजाए 17 जुलाई 2022 को कराई जाएगी। इसकी विस्तृत जानकारी के संबंध में आयोग की ओर से एक सार्वजनिक नोटिस भी जारी किया गया है जिसे आयोग की वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इनकोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें