फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP Staff Nurse: जीएनएम और बीएससी के लिए शानदार मौका, स्टाफ नर्स भर्ती 150 पदों पर भर्ती; इस पते पर भेजें आवेदन

Wed, 18 Mar 2026 05:46 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

AP Staff Nurse Recruitment: आंध्र प्रदेश में 150 स्टाफ नर्स पदों के लिए भर्ती निकली है। यह मौका जीएनएम और बीएससी योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र ऑफलाइन भरकर निर्धारित पते पर समय पर भेज सकते हैं। भर्ती में मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा, और कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AP Staff Nurse Recruitment Notification: आंध्र प्रदेश सरकार ने क्षेत्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशक कार्यालय, गुंटूर (जोन-III) के माध्यम से संविदा आधार पर स्टाफ नर्स पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में पिदुगुरल्ला, पालनाडु जिले के सरकारी जनरल अस्पताल में कुल 150 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन होगी।
विज्ञापन


आवेदन पत्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cfw.ap.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की शुरुआत 17 मार्च 2026 से होगी और अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन के लिए योग्यता

उम्मीदवारों के पास जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (G.N.M.) या B.Sc. (Nursing) की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवार के पास आंध्र प्रदेश नर्सिंग काउंसिल या किसी अन्य संबंधित काउंसिल में वैध पंजीकरण होना चाहिए।

आयु सीमा सामान्य रूप से 42 वर्ष है, जबकि आरक्षित श्रेणियों सहित अधिकतम आयु 52 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

कैसे होगा चयन?

  • आंध्र प्रदेश में स्टाफ नर्स के पदों पर कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन 100 अंकों के आधार पर मेरिट सूची में तय किया जाएगा। अंक इस तरह मिलेंगे:
  • शैक्षणिक योग्यता (75 अंक): G.N.M. या B.Sc. (Nursing) में पढ़ाई के सभी वर्षों के कुल अंकों के आधार पर।
  • अनुभव (10 अंक): नर्सिंग की योग्यता पूरी करने के बाद हर पूरे साल का 1 अंक।
  • अनुबंध या सेवा (15 अंक): जो लोग अनुबंध, आउटसोर्स या मानदेय आधार पर काम कर चुके हैं, उनके लिए। इसमें COVID-19 सेवा भी शामिल है।
  • कार्य क्षेत्र: उम्मीदवार का सेवा क्षेत्र (आदिवासी/ग्रामीण/शहरी) और कितने समय तक काम किया, इसके आधार पर अतिरिक्त अंक।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

आंध्र प्रदेश स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क डिमांड ड्राफ्ट (DD) के माध्यम से जमा किया जाएगा, जो संबंधित क्षेत्रीय निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा, गुंटूर (जोन-III) के पक्ष में होना चाहिए। सामान्य (ओसी) उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है।

कैसे करें आवेदन?

आंध्र प्रदेश में स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cfw.ap.nic.in
 से आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन पत्र डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 है। आवेदन पत्र को सही-सही भरें। सभी आवश्यक स्व-सत्यापित प्रमाण पत्रों की प्रतियां संलग्न करें, जैसे:
  • SSC मेमो
  • योग्यता अंक मेमो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • APNC पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • वेटेज के लिए सेवा प्रमाण पत्र आदि

भरा हुआ आवेदन पत्र व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा निम्नलिखित पते पर भेजें

क्षेत्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशक का कार्यालय
अश्विनी अस्पताल के पीछे, ओल्ड इटुकुलाबट्टी रोड,
गुंटूर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें