फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP Grama Sachivalayam Recruitment 2020: 9 अगस्त को होने वाली परीक्षा स्थगित, जानिए पूरी जानकारी

Mon, 20 Jul 2020 11:17 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

AP Grama Sachivalayam Recruitment 2020: आंध्र प्रदेश ग्राम/वार्ड सचिवालय भर्ती परीक्षा स्थगित हो गई है। कोरोना वायरस की वजह से इस भर्ती परीक्षा को टाल दिया गया है। हालांकि, अभी परीक्षा की संशोधित तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि इस वक्त संपूर्ण देश कोरोना महामारी के प्रकोप से गुजर रहा है। इसकी वजह से स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद हैं। कई प्रवेश परीक्षाओं के साथ ही भर्ती परीक्षाओं को भी इस वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते स्थगित किया गया है।

विज्ञापन



आंध्र प्रदेश ग्राम/वार्ड सचिवालय भर्ती परीक्षा 9 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक आयोजित होनी थी। जिसे अब अग्रिम आदेश तक टाल दिया गया है।

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के पंचायती राज और ग्रामीण विकास के मुख्य सचिव गोपाल कृष्ण द्विवेदी ने रविवार को परीक्षा के स्थगित होने की जानकारी दी। उन्होंने इसे लेकर ट्वीट किया। मुख्य सचिव ने अपने ट्वीट में लिखा, आंध्र प्रदेश में जीएस/वीएस परीक्षा से जुड़े सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि कोरोना वायरस की वजह से परीक्षा स्थगित की जाती है। परीक्षा की नई तिथि के बारे में जानकारी कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात में सुधार के बाद दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें-केंद्रीय रेशम बोर्ड में चल रही हैं भर्तियां, युवाओं को मिला नौकरी पाने का एक और मौका


14 हजार पदों को जाना है भरा
आंध्रप्रदेश सरकार एपी ग्राम/वार्ड सचिवालयम् भर्ती अभियान के तहत ग्राम सचिवालययों में करीब 14000 पदों को भरने जा रही है। इस भर्ती को लेकर जनवरी 2020 में नोटिफिकेशन जारी किया गया था। यह परीक्षा अगस्त में होनी थी, लेकिन अब इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें