फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना सरकार जल्द ही 85 हजार सरकारी पदों पर करेगी भर्तियां

Tue, 15 Aug 2017 04:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में कहा है कि तेलंगाना सरकार 85000 सरकारी पदों पर भर्तियां करने के लिए जल्द ही कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन और शुभ अवसर पर वो बेरोजगार युवकों को एक खुशखबरी देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 27660 पदों पर की गई भर्तियों के अलावा 84876 पदों पर भर्ती के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग तेलंगाना राज्य के आंदोलन के समय ये वादा किया गया था कि 1 लाख नई नौकरियां उपलब्ध कराई जाएंगी लेकिन अब 1.12 लाख भर्तियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें