फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Jobs: इस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर हो रही है भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Thu, 17 Apr 2025 11:44 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Allahabad University Teaching Recruitment 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। पात्र उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Professor Jobs - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Allahabad University Jobs: इलाहाबाद विश्वविद्यालय (University of Allahabad) में टीचिंग भर्ती 2025 के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 मई 2025 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन कर दें।

विज्ञापन


इस टीचिंग भर्ती 2025 के तहत विभिन्न विषयों में कुल पदों की संख्या 317 है, जिसमें सहायक प्रोफेसर के 127 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 126 पद और प्रोफेसर के 64 पद शामिल हैं। 

शैक्षणिक योग्यता

सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor)
उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही नेट (NET)/जेआरएफ (JRF)/पीएचडी (Ph.D.) में से कोई एक योग्यता अनिवार्य है।
 
एसोसिएट प्रोफेसर (Associate Professor)
उम्मीदवार को संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। इस पद के लिए अनुभव और अनुसंधान कार्य की भी शर्तें लागू हो सकती हैं।
 
प्रोफेसर (Professor)
प्रोफेसर पद हेतु भी उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ उच्च स्तर के शैक्षणिक अनुभव और शोध कार्य की अपेक्षा की जाती है।
विज्ञापन

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

इलाहाबाद विश्वविद्यालय टीचिंग भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार निर्धारित किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 2000 रुपये है, एससी/एसटी श्रेणी के लिए 1000 रुपये और सभी श्रेणी के पीएच (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही किया जा सकता है। 

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in या भर्ती पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर "Recruitments" या "Teaching Positions 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर आवेदन पत्र भरें और व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, अनुभव आदि दर्ज करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र आदि स्कैन करके अपलोड करें।
  • डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें