फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad HC Vacancy 2026: लॉ ग्रेजुएट्स के लिए हाईकोर्ट में रिसर्च एसोसिएट की भर्ती, 40000 मिलेगी सैलरी

Mon, 01 Jun 2026 07:37 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Allahabad High Court Recruitment 2026: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 6 जून से शुरू होगी। चयनित उम्मीदवारों को 40,000 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। भर्ती के लिए एलएलबी में 55% अंक और कंप्यूटर ज्ञान जरूरी है।
 
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : allahabadhighcourt.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Allahabad High Court Recruitment 2026: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वर्ष 2026 के लिए रिसर्च एसोसिएट पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। हाईकोर्ट ऑफ ज्यूडिकेचर एट इलाहाबाद द्वारा निकाली गई यह भर्ती कानून की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए शानदार अवसर है। चयनित उम्मीदवारों को प्रयागराज और लखनऊ स्थित हाईकोर्ट की बेंचों में संविदा के आधार पर कार्य करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया?

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 6 जून 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 20 जून 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

इलाहाबाद हाईकोर्ट रिसर्च एसोसिएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण तारीखों का ध्यान रखना होगा:
  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 6 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • फीस भुगतान अपडेट की अंतिम तिथि: 23 जून 2026
  • वेटेज मार्क्स जारी होने की तारीख: 10 जुलाई 2026
  • वेटेज मार्क्स पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि: 15 जुलाई 2026
  • शॉर्टलिस्ट जारी होने की तारीख: 31 जुलाई 2026
  • स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू: 8 अगस्त 2026
  • एडमिट कार्ड जारी: अगस्त 2026 के दूसरे सप्ताह में
  • फाइनल मेरिट लिस्ट: सितंबर 2026 के पहले सप्ताह में संभावित

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास 3 वर्षीय या 5 वर्षीय एलएलबी (LL.B.) की डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री शैक्षणिक सत्र 2024, 2025 या 2026 की होनी चाहिए। वर्ष 2026 के अंतिम वर्ष के ऐसे छात्र जिनका रिजल्ट अभी घोषित नहीं हुआ है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

न्यूनतम अंक
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एलएलबी परीक्षा में कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए।

आयु सीमा
1 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष होनी चाहिए।

कंप्यूटर ज्ञान जरूरी
उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन, डेटा एंट्री और वर्ड प्रोसेसिंग का कार्यकारी ज्ञान होना अनिवार्य है।

वैवाहिक स्थिति
ऐसे अभ्यर्थी जिनके एक से अधिक जीवित जीवनसाथी हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होंगे।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित रिसर्च एसोसिएट्स को हर महीने 40,000 रुपये का निश्चित मानदेय दिया जाएगा। हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि भविष्य में इस राशि में वृद्धि की जा सकती है। हालांकि चयनित उम्मीदवारों को किसी प्रकार का अतिरिक्त भत्ता, सरकारी आवास या अन्य सुविधाएं नहीं दी जाएंगी।

कितने समय के लिए होगी नियुक्ति?

यह नियुक्ति पूरी तरह संविदा आधारित होगी। प्रारंभिक नियुक्ति एक वर्ष के लिए की जाएगी, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम तीन वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है। हाईकोर्ट के अनुसार यह अनुबंध किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के समाप्त किया जा सकता है।

कैसे होगा चयन?

इलाहाबाद हाईकोर्ट रिसर्च एसोसिएट भर्ती की चयन प्रक्रिया कुल 100 अंकों की होगी, जिसे तीन चरणों में विभाजित किया गया है।

स्टेज A: शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम वेटेज (20 अंक)
इस चरण में उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रदर्शन और अन्य गतिविधियों के आधार पर अंक दिए जाएंगे।
  • हिंदी और अंग्रेजी भाषा के लिए कुल 10 अंक
  • एलएलबी प्रदर्शन के लिए 5 अंक
  • मूट कोर्ट या रिसर्च पेपर जैसी गतिविधियों के लिए 5 अंक
अंतरराष्ट्रीय स्तर की भागीदारी करने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम अंक दिए जाएंगे।

स्टेज B: स्क्रीनिंग टेस्ट (60 अंक)
यह एक घंटे की वर्णनात्मक परीक्षा होगी, जो प्रयागराज में आयोजित की जाएगी।

स्टेज C: इंटरव्यू (20 प्रतिशत वेटेज)
इंटरव्यू 100 अंकों का होगा, जिसे बाद में 20 प्रतिशत वेटेज में बदला जाएगा।

रिसर्च एसोसिएट्स को क्या काम करना होगा?

चयनित उम्मीदवारों को माननीय न्यायाधीशों के साथ अटैच किया जाएगा। उन्हें कानूनी रिसर्च, ड्राफ्टिंग, नोट शीट तैयार करना, विधिक प्रावधानों का अध्ययन और केस फाइलों का रखरखाव जैसे कार्य करने होंगे।

लागू होंगी ये महत्वपूर्ण पाबंदियां

भर्ती नोटिफिकेशन में कुछ अहम शर्तें भी रखी गई हैं।
  • रिसर्च एसोसिएट पद छोड़ने के बाद उम्मीदवार दो वर्षों तक उस न्यायाधीश के समक्ष पेश नहीं हो सकेंगे, जिनके साथ उन्होंने कार्य किया होगा।
  • नौकरी के दौरान किसी अन्य अकादमिक या प्रोफेशनल कार्य की अनुमति नहीं होगी, जब तक कोर्ट से अनुमति न मिले।
  • जो उम्मीदवार पहले रिसर्च एसोसिएट के रूप में कार्य कर चुके हैं, वे दोबारा आवेदन नहीं कर सकेंगे।

आवेदन शुल्क कितना है?

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹500 और बैंक शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
विज्ञापन

कहां करें आवेदन?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें