इतना मिलेगा वेतन
इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 01/निजी सचिव श्रेणी-1/2026 के तहत प्राइवेट सेक्रेटरी (ग्रेड-I) के 195 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-10 के तहत 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है और देशभर के पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
प्राइवेट सेक्रेटरी भर्ती 2026 से संबंधित प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं-
- अधिसूचना जारी होने की तिथि: 12 मार्च 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 12 मार्च 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 1 अप्रैल 2026
- शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 2 अप्रैल 2026
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
आयु सीमा: 1 जुलाई 2026 के अनुसार उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
कौशल योग्यता:
- अंग्रेजी शॉर्टहैंड में न्यूनतम 100 शब्द प्रति मिनट की गति
- अंग्रेजी टाइपिंग में कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट की गति
- डेटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर संचालन का ज्ञान
आवेदन शुल्क
आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि आवेदन शुल्क जमा नहीं किया जाता है, तो आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- सामान्य (अनारक्षित)/ओबीसी उम्मीदवार: 1900 रुपये + बैंक शुल्क
- उत्तर प्रदेश के एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार: 1700 रुपये + बैंक शुल्क
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सभी पात्रता शर्तों की पुष्टि कर लें।