फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad HC Recruitment: इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिसर्च एसोसिएट के लिए कल से करें आवेदन, देखें रिक्तियां

Fri, 14 Mar 2025 12:11 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Allahabad HC Research Associate Recruitment: इलाहाबाद उच्च न्यायालय अनुबंध के आधार पर रिसर्च एसोसिएट पदों के लिए कल से आवेदन प्रक्रिया चालू करेगा। यह भर्ती विशेष रूप से नए विधि स्नातकों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो कानूनी अनुसंधान और न्यायिक प्रणाली के करीब से अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Allahabad HC Research Assosiates Recruitment 2025: इलाहाबाद उच्च न्यायालय अनुबंध के आधार पर रिसर्च एसोसिएट की भर्ती के लिए कल से आवेदन प्रक्रिया चालू हो रही है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती विशेष रूप से नए विधि स्नातकों के लिए एक शानदार अवसर है, जिन्होंने या तो वर्ष 2025 में अपनी कानून की डिग्री पूरी कर ली है या पूरी करने वाले हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 36 पदों को भरना है।

पात्रता मानदंड

रिसर्च एसोसिएट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

  • उम्मीदवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त लॉ कॉलेज या विश्वविद्यालय से पांच वर्षीय या तीन वर्षीय लॉ डिग्री प्राप्त करनी चाहिए।
  • यह डिग्री वर्तमान कैलेंडर वर्ष 2025 में पूरी होनी चाहिए।
  • वे उम्मीदवार, जो 2025 में एलएलबी अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हुए हैं और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को एलएलबी परीक्षा में न्यूनतम 55% अंक प्राप्त करने आवश्यक हैं।
  • उम्मीदवार की आयु 01 जुलाई 2025 तक कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार की अधिकतम आयु 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

 

अनुभव और व्यावसायिक स्थिति

  • केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने अब तक वकील के रूप में प्रैक्टिस नहीं की है।
  • आवेदक किसी अन्य पेशे, व्यवसाय, या सेवा में भी संलग्न नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर ज्ञान

उम्मीदवारों को डेटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर एप्लिकेशन का कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए।

वेतन और अनुबंध की अवधि

चयनित उम्मीदवारों को 25,000 प्रति माह का मानदेय मिलेगा, जो संशोधन के अधीन हो सकता है। नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी, जिसके बाद इसे बढ़ाने का कोई प्रावधान नहीं है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के साथ बैंक शुल्क के अतिरिक्त 500 रुपये का भुगतान करना होगा। भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (exam.nta.ac.in/AHCRE) पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर "भर्ती" (Recruitment) टैब पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन लिंक पर क्लिक करें और आवेदन पत्र खोलें।
  • आवश्यक विवरण (व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता आदि) भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें और इसकी एक प्रिंट कॉपी डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें