ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA- All India Management Association) ने MAT IBT 2020 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बता दें कि एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन की ऑफिशियल वेबसाइट mat.aima.in है। जिन उम्मीदवारों ने MAT IBT 2020 परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अपना प्रवेश पत्र mat.aima.in पर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एआईएमए 27 अगस्त से 2 सितंबर, 2020 तक प्रबंधन एप्टीट्यूड टेस्ट 2020 का आयोजन करेगा। यह परीक्षा एक रिमोट प्रोक्टेड टेस्ट आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित की जाएगी।