पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता: अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्रासंगिक विशेषज्ञता में स्नातकोत्तर उपाधि (एमडी/एमएस/डीएनबी) होनी चाहिए।
अनुभव: अभ्यर्थियों ने एमबीबीएस के बाद एमडी/एमएस/डीएनबी की डिग्री प्राप्त की हो तथा किसी भी संस्थान में 3 वर्ष का सीनियर रेजीडेंसी अनुभव प्राप्त नहीं किया हो।
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वालों की उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष तक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क यूआर उम्मीदवारों के लिए 3000 रुपये और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।
इतना मिलेगा वेतन
चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स के लेवल 11 के अनुसार वेतन मिलेगा। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को पोस्ट और ईमेल के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा करना होगा।
आवेदन पत्र यहां करें जमा आवेदन
पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ इस पते पर भेजें- रजिस्ट्रार कार्यालय, चतुर्थ तल, एम्स देवघर, प्रशासनिक ब्लॉक, देवघर-814152, झारखंड।
ईमेल : आपको अपने आवेदन और सहायक दस्तावेजों की एक सॉफ्ट कॉपी (पीडीएफ प्रारूप, आकार 5 एमबी से अधिक नहीं) sr.recruitment@aiimsdeoghar.edu.in पर ईमेल करनी होगी ।