इतना देना होगा आवेदन शुल्क
जनरल, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 + 18% GST निर्धारित किया गया है, जिसका कुल भुगतान ₹1,180 होगा। SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 + 18% GST है, जिसका कुल 944 होता है। वहीं, PWBD (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह से माफ रखा गया है।
कैसे होगा चयन प्रक्रिया?
सीनियर रेजिडेंट पद के लिए चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। इसमें सबसे पहले 80% वेटेज के साथ MCQ आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 20% वेटेज के साथ डिपार्टमेंटल असेसमेंट किया जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
वेतन
सीनियर रेजिडेंट/PDF पद के लिए वेतन 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के पे मैट्रिक्स लेवल-11 के अनुसार निर्धारित किया गया है। इसमें न्यूनतम वेतन ₹67,700 प्रति माह दिया जाएगा, साथ ही मेडिकल स्टाफ के लिए NPA (Non-Practicing Allowance) भी प्रदान किया जाएगा।