AIIMS PG Admit Card 2019ः नई दिल्ली AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर एम्स पीजी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए AIIMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और दिए गए निर्देशों के अनुसार परीक्षा प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें।
आपको बता दें कि, उम्मीदवार अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने प्रवेश पत्र को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। एम्स पीजी परीक्षा प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, समय, तिथि और परीक्षा केंद्र आदि सभी महत्वपूर्ण जानकारी अंकित होंगी। उम्मीदवार परीक्षा प्रवेश पत्र को ऑफिशियल वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।