अन्य जरूरी पात्रता शर्तें
- उम्मीदवार ने संबंधित योग्यता परीक्षा पास कर ली हो या अंतिम तिथि तक डिग्री पूरी कर ली हो।
- अगर योग्यता परीक्षा का रिजल्ट 17 सितंबर 2026 के बाद जारी होता है, तो उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
- उम्मीदवार ने किसी सरकारी चिकित्सा संस्थान में 3 साल की सीनियर रेजिडेंसी पूरी नहीं की हो। पहले की गई सीनियर रेजिडेंसी की अवधि को 3 साल की अवधि में से घटाया जाएगा।
- केंद्र या राज्य सरकार, अर्ध-सरकारी या स्वायत्त संस्था में नौकरी करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय एनओसी देना होगा।
- उम्मीदवार को किसी भी अदालत ने दोषी न ठहराया हो।
- एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने पर हर पद के लिए अलग आवेदन करना होगा।
एम्स नागपुर सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष, जबकि ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। आयु की गणना 17 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
इतना लगेगा शुल्क?
एम्स नागपुर सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी और एसटी वर्ग के लिए शुल्क 250 रुपये है, जबकि पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले AIIMS नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाएं।
- Senior Resident Recruitment 2026 की अधिसूचना और आवेदन लिंक खोलें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- मांगे गए दस्तावेज और प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांचकर फॉर्म Submit करें।