AIIMS INI SS July 2023: लिखित परीक्षा 29 अप्रैल को होगी
एम्स आईएनआई एसएस की आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च को शुरू हुई थी। आवेदन की प्रक्रिया आज आज यानी छह अप्रैल, 2023 को समाप्त हो रही थी। लेकिन अब यह सात अप्रैल तक चलेगी। प्रवेश पत्र 21 अप्रैल को जारी किया जाएगा और लिखित परीक्षा 29 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो चरणों में प्रदर्शन मूल्यांकन के आधार पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी और पूछे गए प्रश्नों की संख्या 80 होगी। प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन होगा।
परीक्षा विवरण
एम्स आईएनआई एसएस जुलाई 2023 सत्र की परीक्षा 29 अप्रैल, 2023 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को 4,000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आईएनआई एसएस 2023 एडमिट कार्ड 21 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। एम्स आईएनआई एसएस जुलाई 2023 का रिजल्ट 5 मई को घोषित होने की उम्मीद है।