फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Jobs: 93600 तक मासिक वेतन की नौकरी; एम्स गोरखपुर की इस भर्ती के लिए करें आवेदन, साक्षात्कार से होगा चयन

Mon, 27 Jan 2025 07:33 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS Gorakhpur Bharti: एम्स गोरखपुर ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इसमें प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट नर्स और डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पद शामिल हैं।
 
विज्ञापन
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS Gorakhpur Recruitment: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) गोरखपुर ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इन पदों में प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट III, प्रोजेक्ट नर्स और डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पद शामिल हैं। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव मांगा गया है। इच्छुक उम्मीदवार एम्स गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in. पर जाकर सभी जानकारी देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

AIIMS Gorakhpur Vacancy: इन पदों पर होगी भर्ती

आवेदन प्रक्रिया चालू है और 10 फरवरी 2025 को समाप्त होगी। गोरखपुर स्थित एम्स ने प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट III, प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट II, प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट III, सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट I, और प्रोजेक्ट नर्स जैसे पदों पर भर्तियां निकाली हैं।
 
घटना तिथि
पंजीकरण शुरू 20 जनवरी, 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2025
चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के आधार पर
साक्षात्कार की तिथि 14 फरवरी, 2025

AIIMS Gorakhpur Salary: पदवार मासिक वेतन

एम्स गोरखपुर की इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पदवार निम्नलिखित वेतन मिलेगा:
पद का नाम मासिक वेतन
प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट III ₹93,600
प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट II ₹80,400
प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट III ₹33,600
सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट ₹30,600
डाटा एंट्री ऑपरेटर ₹29,200
प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट I ₹21,240
प्रोजेक्ट नर्स – I ₹21,240

नोट करें ये जानकारी

  • प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट III और II पदों के लिए आयु सीमा 40-45 वर्ष है।
  • अन्य पदों के लिए आयु सीमा 25-35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

AIIMS Gorakhpur Bharti Selection Process: चयन प्रक्रिया

  • इन पदों पर नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया इंटरव्यू के माध्यम से पूरी होगी। चयन के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 14 फरवरी 2025 को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • इंटरव्यू का स्थान: सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग, शैक्षणिक ब्लॉक (MNC बिल्डिंग), एम्स गोरखपुर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें