फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Gorakhpur: एम्स गोरखपुर में प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन; देखें रिक्तियां

Sun, 01 Jun 2025 03:59 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS Gorakhpur Recruitment: एम्स गोरखपुर ने सुपर स्पेशियलिटी फैकल्टी के पदों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेज सकते हैं। यह भर्ती प्रोफेसर, अतिरिक्त प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर की जा रही है।
विज्ञापन
AIIMS Gorakhpur Recruitment - फोटो : https://aiimsgorakhpur.edu.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS Gorakhpur Jobs: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), गोरखपुर ने सुपर स्पेशलिटी फैकल्टी (ग्रुप-A) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी, साथ ही सेवानिवृत्त फैकल्टी को भी अनुबंध के आधार पर अवसर प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के माध्यम से सुपर स्पेशियलिटी फैकल्टी (ग्रुप-A) के कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें प्रोफेसर के 6 पद, एडिशनल प्रोफेसर के 5 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 18 पद तथा असिस्टेंट प्रोफेसर के 21 पद शामिल हैं।

कुल 50 रिक्तियों में से 16 पद सामान्य वर्ग (UR), 9 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), 13 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 7 पद अनुसूचित जाति (SC) और 5 पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

यदि आप किसी सामान्य मेडिकल फैकल्टी पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास उस विषय में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) या  मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) की डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होना जरूरी है।

विज्ञापन


अगर आप किसी सुपर स्पेशियलिटी (जैसे कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी आदि) पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपके पास उस क्षेत्र में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (DM) या मास्टर ऑफ चिरुर्जी (M.Ch.) की डिग्री होनी चाहिए, जो 2, 3 या 5 साल की अवधि वाला कोर्स हो सकता है। इस भर्ती के लिए अधिकतम उम्र 58 वर्ष होनी चाहिए, यानी 58 साल से ज्यादा उम्र वाले लोग आवेदन नहीं कर सकते।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 3000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांगऔर महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा, उनके लिए आवेदन निशुल्क है।

Trending Videos
विज्ञापन

इतना मिलेगा वेतन

इस भर्ती में प्रोफेसर, अतिरिक्त प्रोफेसर, एसोसिएट और सहायक प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति होगी। वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार रुपये से 2,20,400 रुपये तक है, साथ में भत्ते और एनपीए (यदि लागू हो) मिलेंगे।

भर्ती प्रक्रिया सीधी भर्ती, प्रतिनियुक्ति या अनुबंध आधार पर होगी। सहायक प्रोफेसर के लिए केवल सीधी भर्ती होगी।

सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को परामर्शदाता पद पर 2,20,000 रुपये और अतिरिक्त प्रोफेसर को 2,00,000 रुपये प्रति माह पारिश्रमिक मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें