फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS CRE Result: एम्स सीआरई भर्ती का रिजल्ट हुआ जारी, यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ; 4500+ पदों पर होगा चयन

Sun, 16 Mar 2025 10:22 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS CRE Result 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने सामान्य भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS CRE Result: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने आज 15 मार्च 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एम्स सीआरई रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए हुई इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना स्कोर कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन




एम्स सीआरई परीक्षा 26 से 28 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थी। अब परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने अंक और स्कोर कार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा, कट-ऑफ मार्क्स की पीडीएफ भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे AIIMS की आधिकारिक  (aiimsexams.ac.in) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

4500+ पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 4591 पदों पर भर्ती करना है। जिसमें असिस्टेंट इंजीनियर, नर्सिंग ऑफिसर, पब्लिक हेल्थ नर्स, प्रशासनिक अधिकारी, नर्सिंग अटेंडेंट, मल्टी-टास्किंग स्टाफ और फार्मासिस्ट जैसे पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

AIIMS CRE 2025 Selection Process: चयन प्रक्रिया

एम्स सीआरई चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण जैसे कई चरण शामिल हैं। लिखित परीक्षा में, उम्मीदवारों को दो अलग-अलग खंडों से प्रत्येक चार अंकों के कुल 100 MCQ दिए जाएंगे। दूसरे दौर में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कौशल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

एम्स सीआरई 2025 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • एम्स की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in खोलें।
  • रिक्रूटमेंट सेक्शन चुनें – मेनू में "रिक्रूटमेंट" (भर्ती) लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अगले पेज पर भेज दिया जाएगा।
  • नए पेज पर "कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (सीआरई)" विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब "नोटिफिकेशन" लिंक पर क्लिक करें और फिर अपने पोस्ट कोड के अनुसार परिणाम पीडीएफ पर क्लिक करें।
  • डाउनलोड की गई पीडीएफ खोलें, उसमें अपना रोल नंबर खोजें और देखें कि क्या आपने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें