फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS CRE-4 Vacancy: एम्स सीआरई-4 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास से स्नातकोत्तर तक के लिए 1000+ नौकरियां

Sat, 15 Nov 2025 11:17 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS CRE-4 Recruitment Notification 2025:  एम्स ने सीआरई-4 भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी करते हुए ग्रुप बी और सी के विभिन्न पदों पर 1000 से अधिक रिक्तियों की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन से लेकर पीजी डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू है।
 
विज्ञापन
Delhi AIIMS - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS CRE-4 Recruitment: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने 11 नवंबर 2025 को कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-4) अधिसूचना 2025 आधिकारिक रूप से जारी की है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, देशभर के विभिन्न एम्स संस्थानों और केंद्र सरकार के मेडिकल संस्थानों में ग्रुप-B और ग्रुप-C के कुल 1000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 14 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 तक AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

एम्स सीआरई-4 भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को शैक्षिक योग्यता के रूप में 10वीं/12वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर डिग्री या डिप्लोमा तक योग्यता की आवश्यकता होगी। सभी प्रमाणपत्र, जैसे अंकतालिकाएं और अंतिम/अनंतिम डिग्री या डिप्लोमा प्रमाणपत्र, 2 दिसंबर 2025 तक या उससे पहले की तिथि के होने चाहिए। 

आवेदन के लिए शुल्क

आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को प्रत्येक पद समूह के अनुसार निर्धारित गैर-वापसी योग्य आवेदन/परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना अनिवार्य होगा।

एम्स सीआरई-4 भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के आधार पर निर्धारित किया गया है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन/परीक्षा शुल्क 3000 रुपये तय किया गया है, जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 2400 रुपये शुल्क जमा करना होगा। यह शुल्क आवेदन प्रक्रिया के दौरान ऑनलाइन माध्यम से जमा करना अनिवार्य है और किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

देखें आधिकारिक नोटिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें