AIIMS Bhopal Recruitment 2020: मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्तियां निकली हैं। यहां टीचिंग के 155 पदों पर भर्तियां होनी हैं, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
इन नियुक्तियों के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन सब्मिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर तय पते पर भेजना है। 155 पदों के लिए निकली इन भर्तियों के अभ्यर्थी 17 अगस्त से पहले अपना आवेदन जरूर कर दें।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार एम्स भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट
- aiimsbhopal.edu.in
एम्स भोपाल में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसर के पदों के लिए 155 भर्तियां निकली हैं, जिनके लिए 17 अगस्त तक आवेदन की तारीख है। इन पदों में प्रोफेसर के लिए 33 पद हैं, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 64 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। एडिशनल प्रोफेसर के लिए 19 पदों पर और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 39 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए जनरल और ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।