फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIC Recruitment 2025: भारतीय कृषि बीना कंपनी में मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए नौकरियां, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Fri, 31 Jan 2025 11:43 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

AIC Recruitment 2025: भारतीय कृषि बीमा कंपनी ने जनरलिस्ट, सूचना प्रौद्योगिकी और एक्चुरियल विषयों में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
AIC Registration 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIC Registration 2025: एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AIC) ने मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (aicofindia.com) पर 20 फरवरी, 2025 (रात 8 बजे) तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन लिखित परीक्षा (संभावित) मार्च/अप्रैल 2025 में आयोजित की जाएगी। आवेदक परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 55 एमटी रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 20 रिक्तियां आईटी टेक्नोलॉजी के लिए, 5 एक्चुरियल टेक्नोलॉजी के लिए और 30 जनरलिस्ट टेक्नोलॉजी के लिए हैं।

AIC Recruitment 2025 - फोटो : https://www.aicofindia.com/

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है, यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 दिसंबर 1994 से पहले और 1 दिसंबर 2003 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी अधिसूचना में पढ़ सकते हैं।
 

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये (सूचना शुल्क सहित आवेदन शुल्क) का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए आवेदकों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा 150 अंकों की होगी, जबकि साक्षात्कार 50 अंकों का होगा।
 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aicofindia.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर करियर टैब पर जाएं।
  • प्रबंधन प्रशिक्षु पदों के अंतर्गत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, पंजीकरण करें और रिक्तियों के लिए आवेदन करें।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • अंत में आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें