फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Recruitment 2022: अग्निवीर युवाओं को मिलेगा ये खास प्रमाणपत्र, इन नौकरियों में मिल सकती है वरीयता

Fri, 22 Jul 2022 07:38 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

भारतीय सैन्यबलों में युवाओं की भर्ती के लिए नया अग्निपथ स्कीम लागू किया गया है। इस स्कीम के तहत सैन्यबलों में जाने वाले 75 प्रतिशत युवा चार साल की सेवा के बाद सैन्यबलों से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन
Agniveer Recruitment - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सैन्यबलों में जवानों की भर्ती के लिए हाल ही में अग्निपथ स्कीम लागू कर दी गई है और अब तीनों सेनाओं में इसी स्कीम के जरिए अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। सैन्यबलों में जवानों की भर्ती के लिए इस नई योजना के लागू किये जाने के बाद एयरफोर्स ने अग्निवीरों की भर्ती के लिए 24 जून से पांच जुलाई के बीच आवेदन मांगे थे। वहीं आर्मी ने अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया एक जुलाई 2022 से शुरू कर दी है। जबकि नेवी ने SSR अग्निवीर के पदों पर भर्ती के लिए 15 जुलाई से 22 जुलाई के बीच आवेदन मांगे थे। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरफोर्स में इस भर्ती के जरिये तकरीबन 3500 अग्निवीरों की बहाली की जाएगी। जबकि सेना में 40 हजार अग्निवीरों की बहाली की जा सकती है। वहीं नेवी ने इस भर्ती के जरिये तकरीबन 2800 पदों पर भर्ती निकाली है और इनमें से 20 फीसदी पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। वहीं अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

10वीं पास अग्निवीर बनने वाले युवाओं को मिलेगा यह शैक्षणिक प्रमाणपत्र :

10वीं कक्षा पास करने के बाद अग्निवीर बनने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अग्निवीर के तौर पर चार साल सेवा देने के बाद इन युवाओं को 12वीं पास का सर्टिफिकेट मिल जाएगा। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने संसद में कहा है कि अग्निपथ योजना में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद जाने वाले अग्निवीरों को सेवा की निर्धारित अवधि पूरा करने के बाद 12वीं के समकक्ष प्रमाणपत्र प्रदान करने के लिये एक प्रणाली स्थापित की जाएगी और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) इन्हें यह मौका देगा। 

अग्निवीरों को इन भर्तियों में मिलेगी वरीयता :

चार साल की सेवा के बाद सैन्यबलों से बाहर निकलने वाले अग्निवीरों को कई सरकारी भर्तियों में प्राथमिकता देने का ऐलान किया गया है। दरअसल हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम, अरुणाचल प्रदेश और कर्नाटक ने अपने यहाँ नौकरियों में अग्निवीरों को प्राथमिकता देने का ऐलान किया है। इसके अलावा गृह मंत्रालय ने भी अग्निवीरों को सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स और असम राइफल्स में निकलने वाली नौकरियो में वरीयता देने का ऐलान किया है। गृह मंत्रालय के साथ रक्षा मंत्रालय ने अपने मंत्रालय के तहत होने वाली भर्तियों में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अग्निवीरों को इंडियन कोस्ट गार्ड और डिफेंस सिविलियन पोस्ट के साथ डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग की 16 कंपनियों में भी नियुक्तियों में आरक्षण दिया जाएगा। इन नौकरियों के अलावा केंद्र सरकार के अन्य कई विभाग भी अग्निवीरों को नौकरीयों में वरीयता देने की योजना पर काम कर रहे हैं।

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें