फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lekhpal 2022: राजस्व लेखपाल के बाद चकबंदी लेखपाल के पदों पर भी हो सकती भर्ती, जानिए कौन कर सकेगा आवेदन

Mon, 25 Jul 2022 02:57 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

राजस्व लेखपाल के 8,085 पदों पर होने वाली  भर्ती की मुख्य परीक्षा 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जल्द ही मेंस एग्जाम के लिए शार्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2022 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में लेखपाल बनने की ख्वाहिश रखने वाले उम्मीदवारों के राहत भरी खबर है। अगर उम्मीदवार राजस्व लेखपाल भर्ती में शामिल नहीं हो सकें तो ऐसे कैंडिडेट्स को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में चकबंदी लेखपाल केरिक्त चल रहे हजारों पदों पर जल्द ही भर्ती कराए जाने का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। इस भर्ती में न्यूनतम 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। हालांकि इस भर्ती के सबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। इसलिए उम्मीदवार समय -समयपर संबंधित विभाग की वेबसाइट को देखते रहें। वहीं अगर आप राजस्व लेखपाल की मुख्य परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।

कब तक जारी हो सकते हैं राजस्व लेखपाल मेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड

यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा का समय भी नजदीक आ चुका है। आयोग की ओर से इन 8,000 से अधिक पदों पर कराई जानेवाली भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा 24 जुलाई को होनी तय है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस एग्जाम के लिए शार्टलिस्ट हो चुके कैडिंडेट्स के प्रवेश पत्र 20 जुलाई तक जारीकिए  जा सकते हैं। हालांकि इस संबंध में आयोग की ओर से कोई आधिकारिक नोटिस अभी तक सामने नहीं आया है। इसलिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनीचाहिए। गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मेंस एग्जाम में सफल होने वाले कैंडिडेट्स का चयन  इस  वर्ष के अंत तक हो जाएगा। 

क्या चकबंदी लेखपाल में ये अभ्यर्थी ही कर सकेंगे अप्लाई

उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के बाद चकबंदी लेखपाल के हजारों पदों पर भी भर्ती कराई जा सकती है।  ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस भर्ती में भी वर्ष - 2022 के पीईटी मेंशामिल होने वाले उम्मीदवारों को ही आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। इसलिए जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक PET- 2022 के लिए आवेदन नहीं किया है वे अपनी पात्रता की जांच करआवेदन की अंतिम तारीख तक फार्म भर सकते हैं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा -2002 के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर लें। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तोदेर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें